फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंडोलेंस के कारण टली मदरसा जमीन प्रकरण की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान से जुड़े चर्चित मदरसा भूमि प्रकरण में मंगलवार को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई। अधिवक्ताओं की ओर से कंडोलेंस (शोकसभा) के कारण एसडीएम न्यायालय में नियमित न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मोतीनगर स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया जमीन प्रकरण की सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के सहरांवमाफी गांव निवासी आसिया खातून व नुरूल हक की तरफ से सभी मामले से संबंधित कागजात न्यायालय में उपलब्ध करा दिया गया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हृदय राम त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को सुनवाई की तिथि नियत थी, लेकिन कंडोलेंस के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
अब प्रकरण की सुनवाई अगली निर्धारित तिथि चार अगस्त को ही जाएगी। मदरसा भूमि प्रकरण पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की सुनवाई पर सभी पक्षों की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें