फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड : एक माह में शहर होगा जाम मुक्त, वाहन चालक भर सकेंगे फर्राटा

Mon, 10 Jun 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश न हो और लोगों को जाम से राहत मिले, इसके लिए पायलपार से भुवरिया तक रिंग रोड बनाया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि एक माह में इस रिंग रोड से बड़े वाहन फर्राटा भरेंगे। इससे धनघटा, आंबेडकरनगर की ओर आने से में लोगों को सहूलियत मिलेगी। सड़क निर्माण की खासियत यह है कि जहां सड़क पर पानी लगने की संभावना है वहां सीमेंटेड सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने पायलपार से भुवरिया तक करीब नौ किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद 29.28 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए। इस सड़क को रिंग रोड के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। बजट मिलने के बाद कार्य तेजी से हो रहा है। सड़क की पटरियों से बिजली के पोल हटाकर पीछे किए गए हैं, ताकि सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो। वर्तमान में सड़क निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। जहां पर सड़क पर पानी लगने की संभावना है वहां सीमेंटेंड सड़क बनाई जा रही है, ताकि बारिश में सड़क न टूटे।

खलीलाबाद शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति
पायलपार- भुवरिया सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद खलीलाबाद शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। वजह यह है कि बड़े वाहनों को इसी मार्ग से होकर भेजा जाएगा। जब शहर में बड़े वाहन नहीं आएंगे तो लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


धनघटा की ओर आने-जाने में मिलेगी सहूलियत
पायलपार- भुवरिया रिंग रोड बनने के बाद धनघटा, आंबेडकरनगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। इन क्षेत्रों से आने जाने वाले इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे, जिससे उन्हें शहर नहीं आना-पड़ेगा। इसके साथ ही आस-पास के करीब 100 गांवों के लोगों को भी आने-जाने के लिए बेहतर सड़क मिल जाएगी। क्षेत्र के शिवसरा निवासी पंकज कुमार, पायलपार निवासी अनिल कुमार आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

शहर में जाम की समस्या न हो, इसको ध्यान में रखकर पायलपार- भुवरिया रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

आरके पांडेय, अधिशाषी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें