फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तापमान पहुंचा 44 डिग्री, तपन से लोग रहे बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीट वेव की चेतावनी के बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह तापमान इस सीजन में दूसरी बार उच्च स्तर पर पहुंचा है। इस बीच भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। लू के थपेड़े झेलते हुए किसी तरह दिन काटा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी चार दिन और हीट वेव का असर रहेगा। दूसरी तरफ स्वास्थ्य महकमा हीट वेव को लेकर सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह ही तेज धूप निकली सताने लगी। दस बजते- बजते लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके कारण अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकले। जरूरी काम निपटाने के बाद घर लौट आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जहां पर छांव दिखा लोग वहीं ठहरकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। शहर के मेंहदावल बाईपास और मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते रहे। शहर में आए मगहर निवासी कादिर, जनार्दन आदि ने बताया कि सुबह से ही तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रमुख चौराहों पर पानी तक का इंतजाम नहीं है, जिसके कारण समस्या और बढ़ गई है।

शीतल पेय का सहारा ले रहे लोग
गर्मी से बचने के लिए लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर शीतल पेय की दुकानों पर पहुंचकर नींबू पानी, बेल का शर्बत, गन्ने का रस, सत्तू, शिकंजी आदि का सेवन करते नजर आए। बनियाबारी के पास मिले रघुपति, रामफल आदि ने बताया कि लू के कारण काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में शीतल पेय का सेवन कर राहत पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में उल्टी- दस्त, बुखार आदि के मरीज बढ़ गए हैं। खलीलाबाद सीएचसी में उल्टी दस्त के 20 से अधिक मरीज आए, जिसका इलाज किया गया। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों की सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरूरी न हो तो बाहर न निकले। थोड़ी- थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव यादव, चिकित्सक

मौसम में फिर बदलाव हुआ है। हीट वेव का असर बना हुआ है और अभी चार दिन तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें