फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाकियों पर 25 वाडों की जिम्मेदारी

Fri, 07 Dec 2018 12:07 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
दो डाकियों पर 25 वाडों की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
    
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डाकिया डाक लाया... यह स्वर अब कम ही सुनाई देते हैं, लेकिन अब भी बहुत से पत्र डाक के जरिए ही लोगों तक पहुंच रहे हैं। कुछ मौके पर काफी संख्या में डाक आ रहे हैं। इससे डाक विभाग और लोग खासे परेशान हैं। कारण यह है कि डाक विभाग में डाकियों की बेहद कमी है। इससे चिट्ठियां पहुंचाने में कई-कई दिन लग जा रहे हैं।        
विज्ञापन


शहर के डाक घर में केवल दो ही डाकियां हैं। इन पर 25 वार्डों समेत जिला मुख्यालय के सरकारी दफ्तरों तक डाक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। कार्य की अधिकता से कई बार जरूरी चिट्ठियां सप्ताह भर डाक घर में पड़ी रह जाती हैं। सबसे अधिक दिक्कत तब आती है जब किसी विभाग की नियुक्ति हो और उससे संबंधित पत्र आवेदकों तक पहुंचाना हो। इसके चलते आए दिन लोग शिकायत करते रहते हैं, लेकिन इसका हल नहीं निकल पा रहा है। कारण है कि जो डाक आती है, उसे वार्ड वार छांटने के बाद स्कैन किया जाता है। डाक को स्कैन करने में ही काफी समय लग जाता है। इसके लिए दो कर्मचारियों को लगाया गया है, जिससे दिक्कत आ रही है। प्रभारी पोस्ट मास्टर संत प्रसाद ने स्वीकार किया कि डाककर्मियों की कमी के चलते समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि डाककर्मियों की कमी को देखते हुए तीन अन्य लोगों को भी इस कार्य में लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें