दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कई वरिष्ठ नागरिक व अधिवक्ता तथा अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जनपद बार के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा की वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के अनमोल रत्न है। पूर्व अध्यक्ष शशि ओझा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना एक सुखद अनुभूति को दर्शित करता है। अधिवक्ता भाष्कर यादव ने कहा कि वरिष्ठों को अपने बीच में उनके अनुभवों को आत्मसात करके ही हम उन्हें सच्चा सम्मान दे सकते हैं।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से राणा रविंद्र सिंह, रविश श्रीवास्तव, मदुसुदन, नरेंद्र, अम्बरीष, केसी यादव, सैदा हुसैन, बिस्मिल्लाह खां, देवेंद्र मिश्र, सीएस पांडेय, जय प्रकाश यादव, अंबरेश चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, संतोष यादव, बलराम राय आदि मौजूद रहे।