फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का संकल्प

Wed, 14 Nov 2018 12:23 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
आमी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलहर(संतकबीरनगर)। आमी नदी के तट पर पडरिया-देवपुर में दो दिवसीय आमी महोत्सव के समापन पर आमी नदी को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कराने का संकल्प लिया गया। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कोमल यादव ने कार्यक्रम का समापन करते हुए अगले वर्ष भव्य आमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बौद्ध व कबीर के विचारों कोसमरसता का माध्यम बताया। सपा नेता कोमल यादव ने कहा कि आमी नदी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने व इसके संरक्षण के लिए दो साल पहले आमी महोत्सव की शुरुआत हुई थी। यह नदी भगवान बुद्ध के निकट रही है। महान संत कबीर दास के अंतिम काल की गवाह भी आमी ही है, लेकिन विगत एक दशक से आमी में उद्योगों से निकले अपशिष्ट रासायनिक पदार्थों की वजह से अंतिम सांस ले रही थी। सरकारों की अनदेखी की वजह से ही आमी को बचाने के संकल्प लिया गया। इस दौरान गायक धनराज गौड़ ने बुद्ध व कबीर दास के विचारों पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजक रामनारायन यादव ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें