संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देश पर एडीआर भवन में जिला प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने बैंक प्रमुखों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन 10 मई होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामले के निस्तारण का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक के बकायेदारों का शमन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए, ताकि शमन को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके।
इसके संबंध में लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिंहा ने बताया कि समस्त बैंकों के शमन को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही अंतरिम सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करवाया जाएगा तथा अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद