फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने के लिए लिया संकल्प

Fri, 21 Mar 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा/मेंहदावल। मेरा गांव मेरा विद्यालय के तहत पीएम-श्री विद्यालय अठलोहियां में शुक्रवार को विद्यालय, समुदाय व अभिभावकों के बीच में मजबूती लाने, बच्चों के विकास में उनकी भी भूमिका उजागर करने, शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय को समुदाय के साथ जोड़कर शिक्षा को प्रासंगिक और प्रभावी बनाने का शिक्षकों व अभिभावकों ने संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधान रणवीर पांडेय व प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश बहादुर सिंह ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यालय और समुदाय की सहभागिता जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय रूप से शामिल करते हुए बच्चों के जीवन में संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय के संसाधनों और शिक्षा स्तर को बेहतर बनाना है। विद्यालय और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें