फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मृतक के परिजनों से मिले सदर विधायक

Fri, 21 Mar 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शुक्रवार को शहर के बेलवनिया गांव में पहुंचकर मृत मुन्नालाल मौर्य के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के आश्रितों का ढांढस बंधाया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने इस पूरे मामले में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और डीआईजी बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी से भी फोन पर बातचीत की। इस दौरान भाजपा नेता अर्जुन राय, टुनटुन राय, सत्येंद्र राय, सत्य प्रकाश उर्फ पिंटू राय, मारुति नंदन पाठक, पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा व बसपा नेताओं ने दी सांत्वना
सपा और बसपा के नेता भी प्रहलाद मौर्या के घर पहुंचे। वहां पर उन लोगों ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी तथा अपनी संवेदनाएं भी जताई। खलीलाबाद से बसपा के पूर्व विधायक भगवानदास, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सपा नेता रामदरश यादव, आलोक यादव उर्फ सोनू के साथ ही अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें