फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंधी पानी में गिरे पोल की देर शाम तक चलती रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बुधवार को दोपहर में क्षेत्र में आई आंधी बारिश के दौरान चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम और नगर पंचायत के कर्मचारी क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को दुरुस्त करने में देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

नायक टोला वार्ड में आंधी के दौरान दो खंभे गिर गए थे। सभासद विश्वराज सिंह की पहल पर नगर पंचायत और बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन के सहारे गिरे हुए खंभों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को ठीक करने में कर्मचारी सफल हुए। तब कहीं जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। आंधी के कारण पोल जब गिरे तो वार्ड के 300 घरों में देर शाम तक अंधेरा छाया रहा। लोग लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गया था। पानी की टंकी खाली हो चुकी थी। तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई, जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद आई आंधी में कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। देर शाम तक कर्मचारियों की मदद से गिरे हुए खंभों को ठीक कराया गया। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें