फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहीदों की याद और नारी शक्ति का वंदन

Tue, 24 Mar 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- बिस्कोहर कस्बा स्थित छेदीलाल इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बिस्कोहर। कस्बा स्थित छेदीलाल इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार की शाम को एक सामाजिक संस्थान की तरफ से एक शाम शहीदों के नाम और नव दुर्गा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शहीदों की शहादत को याद रखना और नई पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना भरना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने स्कूली बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं ही देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन

वहीं, विशिष्ट अतिथि जयवर्धन तिवारी ने नारी शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि नव दुर्गा सम्मान के माध्यम से बेटियों को प्रोत्साहित करना समाज की प्रगति के लिए एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों और तेरी मिट्टी जैसे गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा पंडाल देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र की मेधावी छात्राओं और विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली जनपद की नौ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, उमाकांत गुप्ता, गोपेश दुबे, बैजनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें