संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हादसे में हुए मौत के मामले में प्रार्थनापत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की है। विमलेश निवासी ग्राम नगला नंदे निवासी विदिया विक्रमपुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ने तहरीर में बताया कि बड़ा भाई मंजीत ट्रक चालक था। 14 मार्च को वह ट्रक को लेकर गोरखपुर से कानपुर के लिए निकला था। रास्ते में वह कोतवाली खलीलाबाद के टेमा रहमत चौराहे के पास चौधरी कानपुर ढाबे पर चाय पीने के बाद गाड़ी में बैठने जा रहा था।
उसी दौरान समय सुबह 6.35 बजे के करीब पीछे से गलत साइड से आ रही अज्ञात स्कूली वैन के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में भाई को गंभीर चोटें आई। जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान मंजीत को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।