फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेवाइचपार वार्ड में जलभराव से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
सेवाइचपार में बन रहा नाली व नाला
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के सेवाइचपार वार्ड की आबादी क्षेत्र में बन रही नाली व नाला निर्माण से लोगों को आने वाले दिन में जल भराव से निजात मिल जाएगी। इस वार्ड में जल निकासी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई थी। इसके कारण आबादी क्षेत्र के अगल-बगल जलभराव हो जाता था।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बीचो-बीच नाली बनने के बाद उसी के ऊपर 3.5 मीटर की आरसीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। नाली निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण का भी टेंडर पास हो गया है। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड में आबादी क्षेत्र से जल निकासी कि सुगम व्यवस्था न होने के कारण बारिश के साथ-साथ आम दिन में भी लोगों को समस्या उत्पन्न होती थी।
जगह-जगह जल भराव देखने को मिलता था। नगर पंचायत द्वारा इस वार्ड में कई स्थान पर नाली एवं नाला का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड के अंदर मुख्य मार्ग पर ढलान को देखते हुए आधी आबादी से पूरब एवं पश्चिम नाली का निर्माण बीचों-बीच कराया जा रहा है। आबादी से बाहर भी सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड के अंदर से आ रही नाली आबादी क्षेत्र के बाहर बन रहे नाले में मिला दी जाएगी पूरब की तरफ नाला गड्ढे में गिराने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें