फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश के बाद गर्मी से राहत...एक सप्ताह मौसम में रहेगी नरमी

Sun, 07 Jul 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा
विज्ञापन

- मोहल्लों में अभी भी जलभराव व कीचड़ बना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लगातार हो रही बारिश से शनिवार को तापमान में गिरावट आ गई है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मोहल्लों में अभी भी कई जगह जलभराव व कीचड़ फैला हुआ है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम में नरमी बनी रहेगी और बारिश के आसार बने रहेंगे।
शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार की भोर में करीब तीन बजे से सुबह आठ बजे तक रुक-रुक कर तेज तो कभी मध्यम बारिश हुई। इसके कारण शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर कीचड़ से सड़कें सराबोर हैं। जिससे लोगाें को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि शहर के गोला बाजार, अंसार टोला, डाक बंगला के सामने, बैंक चौराहा, मड़या, तितौवा सहित कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों से निकलने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ भेली मंडी, राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग, आजाद चौक, बंजरिया मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर कीचड़ से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इधर नगर पालिका प्रशासन की जलनिकासी की अब तक की व्यवस्था फेल नजर आ रही है। हालांकि नालों की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। शहर निवासी राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी के कारण शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यदि समय से जलनिकासी की व्यवस्था की गई होती तो जलभराव नहीं होता।

मौसम में एक सप्ताह तक नरमी बनी रहेगी। बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें