फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर युवती ने जहर खाया

Fri, 19 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चपरापूर्वी के लोनियान टोला निवासी सर्वजीत चौहान की 20 वर्षीय बेटी साधना की शादी अयोध्या के पास किसी गांव में तय थी। मंगलवार को उसे देखने के लिए लड़के पक्ष के लोग सरयू नदी के बिड़हर घाट पर आए थे।
विज्ञापन

  जहां देखने के बाद लड़के पक्ष के लोग शादी करने से इंकार कर दिए। गांव वाले बता रहे थे कि इस तरह कि घटना तीसरी बार हुई, जब लड़के पक्ष के लोगो ने उसे देखने के बाद शादी करने से इंकार किया।
 जिससे साधना दुखी रहने लगी और सुबह जहरीला पदार्थ का सेवन करके मौत को गले लगा ली। थानाध्यक्ष आर डी मौर्या ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

 पीएम रिपोर्ट भी मौत का कारण जहरीला पदार्थ ही बताया गया है। पूछताछ में युवती के पिता सर्वजीत ने बताया कि साधना की शादी तय करने के लिए उसे लड़के पक्ष को दिखाया गया।
  बेटी की खूबसूरती पर सवाल खड़ा करके लड़के पक्ष के लोगों ने इंकार कर दिया। उसी से क्षुब्ध होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा ली। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए,जहां दम तोड़ दी।  बेटी की मौत से परिजन भी गमगीन थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें