फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रेलकर्मी गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी खलीलाबाद के इंचार्ज आर के त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में एक युवक रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हाल में घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

  अपने सहयोगी कर्मी गनेश के साथ उस युवक को पकड़ने की कोशिश किया तो वह पहले दुर्व्यवहार किया और बाद में हाथापाई भी कर ली।
  चौकी पर ले जाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विजय बहादुर सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी गंधरिया गजराज थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती बताया।
  पूछताछ में पकड़ा गया युवक खुद को गोंडा में रेलवे बुकिंग बाबू पद पर तैनात होने की बात बताई । उसके बाद गोंडा से पता किया गया तो मालूम हुआ है कि विजय बहादुर सिंह नाम का कोई व्यक्ति गोंडा में रेलवे बुकिंग बाबू पद पर तैनात नहीं है।
 आगे पूछताछ में युवक ने यह बताया कि वह रेलवे बुकिंग बाबू बता कर वह ट्रेन में बिना टिकट सफर करता था। रेल कर्मी बताने से अन्य रेल कर्मी उसको सम्मान भी देेते थे।
विज्ञापन

  पूछताछ में पहले बीए तक की पढ़ाई करने और दो भाई व एक बहन होने की जानकारी दी। खबर पर युवक के पिता अजय सिंह व कुछ अन्य लोग आरपीएफ चौकी पहुंचे तो बताए कि उनके पास सिर्फ दो बेटे है।
 विजय बहादुर सिंह बड़ा बेटा है। बेटा बीए में एडमीशन कराया था। बेटा परिजन और गांव के लोगों को भी रेलवे में नौकरी करने की गलत जानकारी देकर भ्रमित किया था।
विज्ञापन

 किसान पिता बेटे के कृत्य से काफी दुखी दिखे। रपीएफ चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विजय बहादुर सिंह के खिलाफ अनाधिकृत ढंग से स्टेशन पर घूमने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में बस्ती आरपीएफ थाने में केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें