कलेक्टक्टे के एनआईसी में बीडीओ कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री से बात करते सांसद प्रवीण निषाद ।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग कर दिमागी बुखार के मरीजों की संख्या में कमी लाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और बस्ती मंडल के एक-एक जिले की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट के एनआईसी में बैठे अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीएम योगी ने निर्देश दिया कि जेई और एईएस के मरीजों की संख्या में कमी लाएं। इसके लिए स्वच्छता अभियान और टीकाकरण में तेजी लाएं। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीएमओ डॉ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जिले में जनवरी से अब तक 17 केस एईएस के आए थे, जो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इसकी प्रतिदिन माॅनीटरिंग की जाती है। दो साल में एईएस व जेई से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सीएम ने सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी और विधायक गणेश चौहान से भी सवाल किए और समस्याओं को जाना। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम संदीप कुमार, सीडीओ संत कुमार, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मुबारक अली, बीएसए अमित सिंह, ईओ अमित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ. वीपी पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।