फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भटपुरवा गांव है मामला, दामाद ने गोलबंद होकर ससुर पर भी किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके पिता की पिटाई के आरोप में पुलिस ने ससुरालियों पर रविवार देर शाम केस दर्ज किया। भटपुरवा निवासी समसुद्दीन उर्फ झिनकू का आरोप है कि उसकी पुत्री का निकाह वर्ष 2012 में हुआ था। वह अपनी हैसियत के हिसाब से 50000 रुपये नकदी, सोने की चेन अंगूठी और घर गृहस्थी का सारा सामान बतौर उपहार दिए थे। इसी बीच उसकी पुत्री को ससुराल वाले ससुर नसीम, पति गुलहसन, ननद साहिना, जेठ रिजवी, देवर वदरूल हसन अतिरिक्त दहेज में 100000 रुपये की मांग करने लगे। उसकी पुत्री ने दहेज देने में असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसकी पुत्री के पति गुलहसन ने बिना तलाक दिए दूसरी युवती से शादी कर लिया। जिसका उसके दामाद के संयोग से एक बच्चा भी है। 12 जून को को वह अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी उसकी पुत्री के ससुराल वाले नसीम, गुलहसन रिजवी, वदरूल हसन, साहिना गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए और मारने-पीटने लगे। वह जान बचाने के लिए घर में भागे तो उक्त लोग अंदर घुस आए और उसे मारपीटा। घर का सारा सामान तोड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंची पुत्री मेहरूनिसा को भी लोगों ने मारापीटा। आरोप है कि उसकी पुत्री के पति गुलहसन ने पुत्री को करीब दस दिन से कमरे में बंद करके रखा है, उसे कहीं आने जाने नहीं दे रहा है। मोबाइल भी छीन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें