फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में दर्ज होगा मरीजों को रिकॉर्ड

विज्ञापन
जिलाअस्पताल की सूची ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में दर्ज होगा मरीजों को रिकॉर्ड
विज्ञापन

- मरीजों का 28 बिंदुओ के फार्म पर भरा जाएगा पूरा ब्योरा
- ओपीडी में हर चिकित्सक को भेजा गया फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का अब पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। इसके लिए 28 बिंदुओं का एक फार्म छपवाया गया है। जिसमें मरीज की आयु, कौन सी बीमारी है, परिवार के सदस्यों की संख्या, इससे पहले कहां इलाज कराया, कौन-कौन सी जांच हुई और कौन से दवाएं चल चुकी है। इसका ब्योरा फार्म पर दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही मरीज को अस्पताल बुलाने की अगली तिथि भी फार्म पर लिखी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के सभी चिकित्सकों को यह फार्म उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर अस्पताल को पीजीआई के तर्ज पर अपडेट कर दिया जाए। जिसको लेकर जिला अस्पताल में तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में एक फार्म छपवाया गया है। जिसमें 28 बिंदुओं पर मरीज की सूचना दर्ज की जाएगी। यह फार्म ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों से जानकारी लेकर चिकित्सक भरेंगे। फार्म भरकर मरीजों को दे दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीज को फिर बुलाने की तिथि भी फार्म पर दर्ज होगी। जिससे मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सके। उन्होंने बताया कि अभी फार्म भरवाया जा रहा है। आगे चलकर पर्ची काउंटर पर इलाज के लिए आने मरीजों का कंप्यूटर में पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का भी कार्य कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें