फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावलियाें की जांच में रिकार्ड मिले सही

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने की है जांच, एडी बेसिक की रिपोर्ट पर टिकी निगाह
विज्ञापन

- जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न मदों में 38 लाख रुपये निकालने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के भोजन और अन्य मद में 38 लाख रुपये निकाले के मामले की जांच सीडीओ की अध्यक्षता में गठित टीम ने पूरी कर ली। सीडीओ के अनुसार, पत्रावलियों की जांच में सभी रिकॉर्ड लगभग सही मिले हैं। अब भौतिक सत्यापन का कार्य रह गया है, जो एडी बेसिक स्तर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में सात जगह पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 10 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक के बीच छात्राओं के भोजन के नाम पर 38 लाख रुपये निकाल लिए गए थे, जो प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं थे। इस मामले में राज्य परियोजना निदेशक ने छात्राओं की उपस्थिति शून्य मानी थी और जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद उनके स्तर पर जांच शुरू हुई। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जांच की गई। उनकी देखरेख में टीम ने पत्रावलियों की जांच पूरी की। छात्राओं की उपस्थिति रजिस्टर देखा गया है। जिसमें छात्राएं आईं हैं। कुछ छात्राएं शादी आदि के कारण नहीं आ पाईं हैं। पत्रावलियों में दर्ज विवरण के अनुसार सभी अभिलेख पूूर्ण हैं। विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। यह जांच एडी बेसिक बस्ती मंडल कर रहे है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें