फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेली लॉ सर्विस से घर बैठे मिलेगी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनल के वकील फोन या वीडियो कॉलिंग से देंगे परामर्श
विज्ञापन

अनूसूचित जाति, जनजाति, महिलाएं, मनरेगा मजदूरों को निशुल्क मिलेगी सेवा
विमलेश त्रिपाठी
धर्मसिंहवा। विधि (कानून) के नियमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए न्याय विभाग की ओर से टेली लॉ सर्विस शुरू की गई है। यह सुविधा कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। अक्सर रकम और समय के अभाव के कारण वकील के पास जाने में असमर्थ रहते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने यह पहल की है।
सीएससी के जिला प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बताया कि टेली लॉ सर्विस में वकील वीडियों कॉलिंग के जरिए सलाह देते हैं। इस सुविधा में पीड़ित गांव के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर अपनी परेशानी के प्रकार को रजिस्टर्ड कर सकता है। इसके बाद पैनल के वकील पीड़ित को फोन करके या वीडियो कॉलिंग से संबंधित व्यक्ति को सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यह सुविधा प्रदेश के आठ जनपदों में बहराइच, बलरामपुर ,श्रावस्ती ,फतेहपुर, सोनभद्र ,चंदौली ,सिद्धार्थ नगर और चित्रकूट और प्रदेश के 500 कॉमन सर्विस सेंटरों पर उपलब्ध थी। अब यह सुविधा संतकबीरनगर में भी शुरू कर दी गई है। पैरा लीगल वालंटियर गांव- गांव में लोगों की समस्याओं को सुनकर टेली लॉ पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे। जिससे पीड़ित को घर बैठे ही कानूनी सलाह मिल जाएगी। पोर्टल के माध्यम से कानूनी सलाह के मामले जैसे दहेज, घरेलू हिंसा, जमीन जायदाद व संपत्ति के मामले, लिंग और भ्रूण जांच, गिरफ्तारी , प्राथमिकी, जमानती-गैर जमानती अपराध, जमानत मिलने की प्रक्रिया ,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के प्रति अत्याचार के मामले पंजीकृत किए सकते हैं। यह सुविधा महिलाएं ,बच्चे (जो 18 साल से कम उम्र के हैं), अनुसूचित जाति व जनजाति , दिव्यांग, मनरेगा मजदूर ,प्राकृतिक आपदा से पीड़ित आर्थिक कमजोर और जो लोग हिरासत में हैं। ऐसे लोगों निशुल्क सलाह दी जाती है। अन्य व्यक्ति तीस रुपये शुल्क देकर कानूनी सलाह प्राप्त कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें