धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा कार्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली आरसीसी सड़क निर्माण के महज दो वर्ष के भीतर ही जगह-जगह टूटने और धंसने लगी है। सड़क की यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के पालन पर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय तक जाने वाली इस सड़क पर आवागमन अधिक नहीं रहता है। इसके बावजूद दो वर्ष के भीतर ही कई स्थानों पर टूटना और धंसना निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका बढ़ा रहा है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, जिस फर्म ने निर्माण कराया था, वह नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न निर्माण कार्य करा रही है। स्थानीय नागरिक मोहम्मद शाहिद, दिलशाद अली, सभासद राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र पाठक, कमलेश राव और मनीराम चौधरी सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। ि