धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के पास राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल भिजवाया।
विज्ञापन
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कमाली समोगर गांव निवासी भालचंद्र यादव (25) पुत्र धर्मेंद्र यादव चचेरे भाई राहुल यादव (27) पुत्र रामानंद यादव के साथ सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र स्थित भौरा भंवरी गांव में मौसी के घर गए थे। शुक्रवार को दोनों मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के पास राजेडीहा-बौरव्यास मार्ग पर एक अज्ञात पिकअप जिसकी एक लाइट जल रही थी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।