अन्न महोत्सव में लाभार्थियों को बैग में मिला निशुल्क अनाज
जिले भर कोटे की दुकानों से प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन का किया गया वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को अन्न महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी कोटे की दुकानों पर टेलीविजन के माध्यम से कार्डधारकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम निशुल्क अन्न बैग में वितरित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थियों से सीधी बातचीत एवं उद्बोधन का सीधा प्रसारण लोगों ने देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से शासन प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि आज शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ गरीबों एवं जरूरतमंदों को मिल रहा है। कोविड-19 महामारी से लड़ने तथा दुनिया के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान के सफल संचालन में देशवासियों के सहयोग की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 80 हजार से अधिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित दर की दुकानों से आज 15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अन्न महोत्सव के अवसर पर निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। जिले में डीएम दिव्या मित्तल के मार्ग दर्शन में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुआ। बंडा बाजार में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने लाभार्थियों में राशन वितरण कराया, जबकि खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अतरौरा व औरंगाबाद में लाभार्थियों में राशन का वितरण किया। धौरहरा में सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी व क्षेत्रीय संयोजक बुनकर धनंजय पांडेय ने लोगों को निशुल्क अन्न वितरण करवाए। इस दौरान अजय ओझा, डब्लू सिंह, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कसबे के शेरपुर मोहल्ले में स्थित सरकारी गल्ले की दुकान पर जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज लागू किया है। जिसके अंतर्गत नवंबर 2021 तक प्रत्येक यूनिट पर मुफ्त राशन तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल दिया जा रहा है। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारक को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन को ले जाने के लिए सरकार ने थैले की व्यवस्था कराई है, जो सभी कार्ड धारकों को मुफ्त में दिया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन संगीता वर्मा, सुभाषचंद्र, राजमणि गुप्ता, सिबतैन मुस्तफा व भोलू पासवान आदि ने विभिन्न स्थानों पर राशन का वितरण कराया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, सीडीओ अतुल मिश्रा, एसडीएम राज नारायण मिश्रा, जिलापूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, राजेश वर्मा, राहुल कन्नौजिया, शीला कन्नौजिया, दीपक कन्नौजिया, प्रदीप गुप्त, सुजीत गुप्त, संजय कन्नौजिया, राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
लाभार्थियों को बैग में वितरित किया गया खाद्यान्न
मेंहदावल। कोटेदारों के यहां लाभार्थियों को भाजपा नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के जरिए राशन व बैग वितरित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, दिवाकर सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अखिलेश दत्त त्रिपाठी, शिव कुमार मिश्रा, कुतबुद्दीन, अली अहमद, अनिल गुप्ता, बैजनाथ, शिवकुमार, घनश्याम आदि मौजूद रहे। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार शासन के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अन्न महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें लाभार्थियों को निशुल्क अन्न वितरित किया गया। अमरडोभा गांव में विधायक राकेश सिंह बघेल, सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव गुप्ता, ग्राम प्रधान महेश लोधी, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, ओमकार चौधरी, विमल गौतम, भास्कर सिंह, अर्जुन आर्या, रामसूरत सिंह, सौरभ चौधरी, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सांथा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अठलोहिया, परसिया, करमाकला, हरैया, महदेवा नानकार समेत गांवों में गरीबों में राशन वितरण किया गया। इस दौरान रणवीर पांडेय, राजेश प्रताप सिंह, इंद्रपाल पांडेय, विंद्रावती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रहीं।