फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती का जलस्तर स्थिर, लोगों को राहत

विज्ञापन
राप्ती का जलस्तर स्थिर
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में बहने वाली राप्ती का जलस्तर बुधवार को स्थिर बना रहा। दो दिनों में नदी में आए तेज उछाल के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 57 सेमी बढ़कर 77.45 मीटर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

सोमवार को यह 76.88 मीटर था। यानी 48 घंटे में करीब 2 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से लगभग 2 मीटर नीचे बह रही है।
बुधवार को जलस्तर में कोई बढ़ोतरी न होने से किसानों और ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है। स्थिति को देखते हुए एसडीएम मेंहदावल सुधीर कुमार ने बाढ़ चौकियों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज खंड और सिंचाई विभाग की टीमों को तटबंधों की नियमित गश्त और निगरानी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल जलस्तर स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें