फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए खेत गई किशोरी से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला चार दिन पुराना है। इसमें कार्रवाई की बजाय कुछ लोग पंचायत कर रहे थे। बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं आरोपी घटना के बाद गांव से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 21 जुलाई की शाम को शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आरोपी युवक के घर पर उलाहना लेकर गए। इसके बाद मामले को सुलह समझौता से खत्म कराने के लिए गांव में पंचायत शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को पीड़िता किशोरी के पिता ने धर्मसिंहवा थाने में तहरीर दी। एसओ धर्मसिंहवा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की एक तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें