प्राथमिक विद्यालय मरवटिया कला में तिरंगा सप्ताह कार्यक्रम में गतिविधियां करते नौनिहाल और शिक्षक
मेंहदावल। बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए शासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया कला में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
बच्चों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाईं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद्र मिश्र ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रंगोली प्रतियोगिता को सफल बनाने में राकेश कुमार सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र संजय विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत भी किया गया। हालांकि बारिश से कार्यक्रम के तैयारियों पर थोड़ा असर पड़ा।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था।