संतकबीरनगर। शराब पीने के दौरान कहासुनी में रामवृक्ष की जान गई। पुलिस लाइंस में एएसपी सुशील कुमार सिंह ने हत्या का खुलासा बृहस्पतिवार को किया। पुलिस ने बिहार के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि धनघटा क्षेत्र के टांड़ा गांव में ईट भट्ठे पर रामवृक्ष की हत्या की गई थी। एएसपी सुशील सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों मिथिलेश मांझी पुत्र चांदो मांझी निवासी पटोरी पंचायत बरेव थाना नेम्दारगंज एवं लीलो माझी पुत्र स्वर्गीय किशुन मांझी निवासी ग्राम कहरियां जनपद नवादा बिहार को ग्राम टांड़ा के पास से घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक ईंट बरामद करते गिरफ्तार किया। े