फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Thu, 31 Oct 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बुधवार शाम शाम को हरदी पुलिया के निकट एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से शिकोहरा निवासी एक किशोरी की हालत गंभीर हो गई। उसे सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते हो मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकोहरा निवासी काजल गौड़ (17) बुधवार देर शाम को मां मंजू देवी के साथ बखिरा कस्बे में सामानों की खरीदारी के लिए पैदल आ रही थी। हरदी पुलिया के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक ने तेज गति से चलाते हुए काजल को अपनी चपेट में ले लिया। चोट लगने से घायल किशोरी की हालत गंभीर हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर काजल को मेंहदावल सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने बताया चोट अधिक लगने से किशोरी की मौत हो चुकी है। मृतक किशोरी के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें