विकास खंड हैसर बाजार में रोजगार सेवक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
रामचेत अध्यक्ष व दुर्गावती बनीं महामंत्री
- रोजगार सेवक संघ का चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार में रोजगार सेवक संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रामचेत अध्यक्ष और दुर्गावती देवी महामंत्री चुनी गईं।
सोमवार को ब्लॉक सभागार में रोजगार सेवक संघ की बैठक हुई। लोगों ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्या का समाधान करने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इसके बाद लंबे विचार-विमर्श के बाद रामचेत को रोजगार सेवक संघ हैंसर बाजार का अध्यक्ष और दुर्गावती देवी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही धर्मेंद्र राय को उपाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व प्रमुख एवं प्रमुख प्रतिनिधि प्रिंस अगम सिंह ने बधाई दी। इस मौके पर विजय कुमार, गोरखनाथ, सर्वेश, धर्मनाथ, प्रवीण राय, राममिलन, हनुमान, अनीता देवी, अनुपम, इंद्रावती, रीता देवी, संजय कुमार, मारकंडेय आदि लोग मौजूद रहे।