सेमरियावां। माह ए रमजान का रहमत का पहला अशरा शुरू हो चुका है। शुक्रवार को दूसरा रोजा रखा गया। सेमरियावां ब्लॉक के विभिन्न गांव, कस्बों व बाजारों की जामा मस्जिदों में रमजान उल मुबारक का पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुसलमानों ने अल्लाह से अपने किए गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क की तरक्की, खुशहाली व आपसी सौहार्द ,अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआ की।
रमजान उल मुबारक का पहला अशरा रहमत चल रहा है। शुक्रवार को रोजेदारों ने दूसरा रोजा 12 घंट 49 मिनट का रखा गया। रोजदार दिन रात इबादत में जुटे रहे। रमजान उल मुाबरक अल्लाह का महीना है। क्षेत्र के करही, सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, देवरियानासिर, उंचहराकला, सेहुड़ा, दानोकुइयां, तिनहरीमाफी, महदेव, टेमारहमत, दुधारा, दशावा, अगया, कोहरियावां, रक्साकला, बजहरा, दरियाबाद आदि गांव की जामा मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई।