व्यासपीठ का पूजन करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल।
धनघटा। कटार शुक्ल में शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान दौर में श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में उतारने से सामाजिक व्यथा खत्म होती है। भगवत पुराण कथा का अवलोकन कर जीवन को उत्तम बनाया जा सकता है। ग्राम कटार शुक्ल में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल को पुलिस ने सलामी दी। उनका लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
उन्होंने कथा व्यास शिवेश शास्त्री का अभिवादन कर व्यास पीठ की आरती में हिस्सा लिया। एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम धनघटा सुनील कुमार, तहसीलदार रामजी, नगर अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।