फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव, राहगीरों को दिक्कत

विज्ञापन
मड़या चौराहे के सर्विस लेन पर लगा बारिश का पानी।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बारिश से जगह-जगह जलभराव, राहगीरों को दिक्कत
विज्ञापन

- खलीलाबाद कस्बे में कीचड़ से सराबोर हुईं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को रुक-रुक हुई बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है वहीं जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे शहर की सूरत बिगड़ गई है। कीचड़ से सराबोर हुई सड़कों पर आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को दिन में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही, जिससे खलीलाबाद क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर, ब्लड बैंक, मड़या, तितौवा, विधियानी आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे नगर पालिका परिषद के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। बारिश के चलते सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है, जिससे पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार की स्थिति नाथनगर, धनघटा, बेलहरकला, मेंहदावल, बखिरा, सेमरियावां आदि कस्बों की भी है, जहां जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि जल निकासी के लिए नालों की सफाई कराई गई है, लेकिन लोग कूड़ा-कचरा नालों में फेंक दे रहे हैं, जिससे दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगाकर जलनिकासी व्यवस्था ठीक कराई जाएगी। उन्होंने लोगों ने कूड़ा-कचरा नालों में न फेंकने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें