प्राथमिक विद्यालय जिगिना का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी व एडीओ पंचायत हैंसर बाजार।संवाद न?
- फोटो : KHALILABAD
एडीओ पंचायत व बीईओ ने जाना विद्यालयों का हाल
- कही जलभराव तो कही खराब मिले हैंडपंप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। डीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत और बीईओ हैंसर बाजार ने बृहस्पतिवार को भ्रमण करकेे प्राथमिक विद्यालयों का हाल जाना। भ्रमण के दौरान कही इंडिया मार्का हैंडपंप खराब मिले तो किसी विद्यालय के प्रांगण में जलभराव दिखा।
एडीओ पंचायत शिवकुमार तिवारी और बीईओ ऋषिकेश सिंह प्राथमिक विद्यालय सिरसी, जिगीना, कनैला, गाईबसंतपुर, दौलतपुर, नावन खुर्द, कुरमौल, सोनाड़ी पर पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय कनैला के प्रागंण में जलभराव इतना था कि दोनो अफसर विद्यालय को बाहर से ही देखकर लौट गए। सिरसी, जिगीना विद्यालय प्रागंण में गंदगी का अंबार लगा था। गाईबसंतपुर प्राथमिक विद्यालय कायाकल्प तो कराया गया था, लेकिन उसकी सिढ़ी नहीं बनी है।