फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर बा​रिश में भीगते जातीं महिलाएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से राहत मिली है। फसलों को भी नमी मिल गई है। बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। सड़क के गड्ढों में पानी भरने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब एक घंटे रुक-रुक कर बारिश होती रही। हल्की बारिश से ही कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। साथ ही सूख रही धान की फसल को नमी मिल गई है। हालांकि अब भी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
आसमान में बादल छाए रहने से अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। किसान राधेश्याम, रामशब्द व अन्य ने बताया कि कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसल सूखने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें