फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगा निशुल्क ठिकाना

विज्ञापन
जिलाअस्पताल में बन रहा रैन बसेरा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगा निशुल्क ठिकाना
विज्ञापन

- जल्द तैयार हो जाएगा रैन बसेरा
- दरवाजा, वायरिंग, फर्श का काम बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को रहने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें जिला अस्पताल में ही नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल परिसर में 35 लाख की लागत से रैन बसेरा का निर्माण हो रहा है। दरवाजा, वायरिंग और फर्श का काम बाकी रह गया है।
संयुक्त जिला अस्पताल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज आते है। मरीज अगर भर्ती होते हैं तो उनके साथ आए परिजन को रहने की समस्या होती है। तिमारदार अस्पताल के बगल में किराए का कमरा लेते हैं या किसी रिश्तेदार के वहां ठहरते हैं। शासन ने इन समस्याओं को देखते हुए जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा का निर्माण कराने का फरमान जारी किया था। इसके लिए 35 लाख 93 हजार रुपये की लागत से एक बड़ा हाल, तीन छोटे-छोटे कमरे व बरामदा बनाया जाना था। पहली किश्त के रूप में 13 लाख रुपये नवंबर में ही जारी कर दिया गया। फरवरी में सात लाख रुपये जारी किया गया। भवन बनकर तैयार हो चुका है। साफ-सफाई का कार्य जारी है। इसके साथ ही भवन में दरवाजे, खिड़की, फर्श, वायरिंग आदि लगाया जाना है। भवन का निर्माण कार्य अप्रैल में पूरा करने का फरमान है।
विज्ञापन

20 से 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था
जिला अस्पताल परिसर में बन रहे रैन बसेरा में एक बार में 20 से 25 लोग ठहर सकते हैं। उन्हें यह पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। रैन बसेरा में बिस्तर, तकिया, चद्दर, पानी आदि की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रैन बसेरा का निर्माण कार्य चल रहा है। अप्रैल माह तक इसे पूरा करना है। इसके बन जाने से मरीज के तिमारदारों को लाभ मिलेगा। उन्हें ठहरने के लिए एक जगह मिल जाएगी। जिससे वह मरीज का इलाज करा सकेंगे।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें