फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: जमीन के विवाद में हैवान बना भतीजा, घरवालों के साथ मिलकर चाची की कर दी हत्या

Tue, 02 Mar 2021 08:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली से महज 500 मीटर दूर स्थित बरईटोला में सोमवार रात जमीन संबंधी विवाद में एक युवक ने घरवालों के साथ मिलकर फावड़े और चाकू से प्रहार कर चाची की हत्या कर दी। साथ ही उसने चाचा, चचेरी बहन व दो चचेरे भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


बरईटोला निवासी बैजनाथ और उनके भतीजे विजय के बीच जमीन संबंधी विवाद है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे विजय ने पत्नी बिंदू बेटे अविनाश व अरविंद और भाई राहुल के साथ चाचा बैजनाथ और उनके परिवार पर हमला बोल दिया।

हमले में बैजनाथ, पत्नी लक्ष्मीना, बेटी रीना और बेटे रवि व रजत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्मीना (50) को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को रवि, रजत और रीना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि बैजनाथ की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बैजनाथ के भतीजे संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने विजय, राहुल, अविनाश, अरविंद और बिंदू के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू, कुदाल और डंडे बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें