फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल, पारदर्शिता पर भी संकट

Fri, 10 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छोटे बच्चों को शिक्षित करने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला अभ्यर्थियों के द्वारा सीएम कार्यालय तक पहुंचाया जा चुका है। वहीं शिक्षा महानिदेशक से लेकर बेसिक शिक्षा के जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों को पत्रक देकर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिले के लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छोटे बच्चोंं को पढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में संविदा पर 11 माह तक नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह आवेदन सेवा योजन पोर्टल के जरिए मांगे गए। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद मई माह में उन सभी अभ्यर्थियों से दो-दो सेट में आवेदन के साथ सारे अभिलेख लिए गए थे, जिनको उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में दर्ज किया था। अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन कराने के नाम पर यह सारे अभिलेख लिए गए। समीपवर्ती जनपद बस्ती में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों ने खोजबीन शुरू की।
जिले के भगता की एक अभ्यर्थी प्रेमशीला जिनका गुणांक 76.6 प्रतिशत था, उनके साथ ही अन्य अभ्यर्थी भी अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए गए। सभी को यही बताया गया कि अभी सूची नहीं आई है। सूची उसी एजेंसी के पास है जिसको जैम पोर्टल के जरिए सूची बनाने का ठेका दिया गया था। इसके बाद अभ्यर्थी एजेंसी के पास भी पहुंचे। वहां से पता चला कि सूची बीएसए कार्यालय में है। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सूची की एक प्रति मांगी तो वहां से उन्हें वह प्रति भी मिली। वहीं जिला मुख्यालय पर कोई सूची नहीं निकाली गई है।
विज्ञापन

इससे यह पता चले कि किसका कितना गुणांक है। लेकिन कहीं इस तरह की सूची नहीं चस्पा की गई, विभाग भी आनाकानी कर रहा है। इससे अभ्यर्थियों में आक्रोश है। कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका गुणांक अधिक होने के बाद भी सूची में उनका नाम ही नहीं है। अभ्यर्थी तो यहां तक कह रहे हैं कि उनके मोबाइल पर फोन करके एक लाख रुपये की मांग भी की गई थी। उन्होंने पैसा नहीं दिया, इसीलिए गुणांक अधिक होने के बाद भी उनका नाम सूची में नहीं है। वहीं सूची को बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। वह उसको गोपनीय बता रहा है।
जब सूची गोपनीय तो कौन सी सूची हो रही वायरल : इस संबंध में जब बीएसए अमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूची पूरी तरह से गोपनीय है। लेकिन जिले में एक अन्य सूची वायरल हो रही है। इस सूची में 333 अभ्यर्थियों के नाम के साथ उनके आधार कार्ड नंबर व गुणांक व वरीयता क्रम भी हैं। सूची में 80.79 प्रतिशत का सर्वोच्च गुणांक है। वहीं 333 वरीयता क्रम में जो गुणांक है वह 47.93 प्रतिशत है। इस सूची पर एनआईटी कंप्यूटर सेंटर के प्रोपराइटर के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें