फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी भुगतान मामले में लोकायुक्त की टीम ने की चार गांवों की जांच

Fri, 10 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियांवा क्षेत्र के गांव में जांच करती लोकायुक्त की टीम-संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
सेमरियावां। प्रशासकीय प्रभार के दौरान सेमरियावां ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी की भुगतान की एक व्यक्ति ने लोकायुक्त से शिकायत की।
विज्ञापन

लोकायुक्त के निर्देश पर डीएम के जरिए एसडीएम की अगुवाई में गठित जांच टीम बृहस्पतिवार को चार गांव में जांच कर स्थलीय सत्यापन किया। जांच टीम ने 22 गांव में सिर्फ चार गांव की जांच की। शेष 18 गांव की जांच शुक्रवार को होगी। अभिलेखों से मिलान कर जांच रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से लोकायुक्त सौंपने की बात कही।
सेमरियावां निवासी सलीम उमर ने लोकायुक्त कार्यालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया कि नियुक्त प्रशासक व सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशि भूषण पांडेय के जरिए पत्रावली पर हस्ताक्षर कर एक जनवरी 2021 से 31 मई 2021 तक बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत सचिव और नियुक्त प्रशासक एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय के संयुक्त डोंगल से तमाम ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं 15 वां वित्त से बिना टेंडर निकाले तथा शासनादेश के विपरीत तमाम गांव में हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली, इंटरलाकिंग, स्कूल मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि करही, कांटेढेस, रायपुर छपिया उर्फ ठोका, सेमरियावां, बुढाननगर, दुधारा ,सफियाबाद, बिगरामीर, बत्सी बत्सा, बिगरा अव्वल, सोनौरा गोसी, उसरा शहीद, तेनुहारी सोयम, पिपरा गोविंद, मूडाडीहा बेग, केकरहो, महुआरी, चोरहा, छंगुरिया बंगुलिया, चिउटना, बढ़यामाफी समेत गांवों में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की है। तत्कालीन एडीओ पंचायत ने अपने चहेती फर्मों को लाभ पहुंचाया गया। हालांकि इस मामले में दो पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व उप निदेशक पंचायती राज, पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जेई समेत छह सचिवों पर आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को सदर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की अगुवाई में गठित जांच टीम ने उच्च कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर के कायाकल्प, शौचालय, हैंडपंप, उच्च कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के सफियाबाद में कायाकल्प, अतिरिक्त कक्ष, कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्कूल बुढ़ाननगर के कायाकल्प, चिउटना गांव में पंचायत भवन कायाकल्प का भौतिक सत्यापन किया। हालांकि अभी टीम को शुक्रवार को 18 ग्राम पंचायतों की जांच करेगी। जांच टीम में नायब तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह यादव, सहायक अभियंता नलकूप खंड अमरनाथ शामिल रहे।
इस दौरान पूर्व एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय, शिकायतकर्ता सलीम उमर, राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा, श्याम सुंदर, लेखपाल आशुतोष यादव, पूर्व ग्राम सचिव अश्वनी सिंह, पूर्व सचिव शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें