संतकबीरनगर। व्यापारी पुष्कर चौधरी को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने उन्हें जिम्मेदारी साैंपी है। पुष्कर के मनोयन पर व्यापारियों ने बधाई देते हुए व्यापारी हितों में लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर पुष्कर चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का कार्य करूंगा। अब पूरे प्रदेश की जिला इकाइयों से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे।