फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक से टमाटर की बोरी उतारते समय पल्लेदार की गिरकर मौत

Sun, 03 Nov 2024 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के विसौआ टोला भठ्ठवा गांव का रहने
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट आने से गई जान

बस्ती। पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात ट्रक से टमाटर उतारते समय एक पल्लेदार गिरकर घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, मेंहदावल क्षेत्र के विसौआ टोला भठ्ठवा निवासी चौबे यादव (46) सब्जी मंडी में रहकर पल्लेदारी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात व्यापारी हामिद का ट्रक से टमाटर का बोरा उतार रहा था। संतुलन बिगड़ने पर चौबे यादव पीछे की तरफ गिर गया। इससे सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई और कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। किसी ने सूचना पुलिस चौकी पर दी। थोड़ी देर में चौकी प्रभारी हड़िया मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही चौबे यादव की पत्नी ऊषा देवी अन्य परिजनों के साथ सब्जी मंडी पहुंचीं। पति का शव देखते ही गश खाकर गिर गईं। साथ आए गांव के रमई यादव ने बताया कि चौबे यादव 10 साल से सब्जी मंडी अमौली में रहकर पल्लेदारी करता था। बताया कि दीपावली में घर गए थे। शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे घर से मंडी के लिए निकले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें