फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों के जरिये किया जा रहा लोक अदालत का प्रचार

Tue, 06 May 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला जज महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा आगामी 10 मई को होने वाल राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के बावत जगह-जगह पर पंफलेट वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टीकर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिए आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल लोगों में पंफलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें