फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली के अभाव में बेकार पड़ा सार्वजनिक शौचालय

विज्ञापन
गिरिधरपुर में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत गिरधरपुर में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। मंशा थी, इसके बनने के बाद गंदगी से निजात मिलेगी, लेकिन इस शौचालय में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। इसके कारण आसपास गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गिरधरपुर में लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करीब तीन साल पहले कराया गया था, लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके कारण यह सार्वजनिक शौचालय बेकार साबित हो रहा है। साथ ही आसपास गंदगी फैल रही है।
इस क्षेत्र के निवासी राहुल, विजय कुमार आदि ने कहा कि बिजली न होने से पानी की आपूर्ति नहीं है। ऐसे में यह शौचालय बेकार पड़ा है। इन लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली की कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि इसका उपयोग हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान अंजुम खातून ने कहा कि इस संबंध में विद्युत निगम और ब्लॉक को अवगत कराया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें