फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: -विद्यालय का बुनियादी ढांचा विकसित करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक सभागार में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों के अध्यापक सहित ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव और खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कायाकल्प योजना के द्वारा प्राथमिक विद्यालय का विकास किया जा रहा है। यदि इसमें कहीं भी कमी हो तो अध्यापक ग्राम प्रधान को प्रबंध समिति से प्रस्ताव तैयार करते हुए उन्हें बताएं। वे अपने ग्राम पंचायत में नौनिहालों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार करने के लिए खुद ही आगे आकर आने वाली समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग प्राथमिक विद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बीईओ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्यक्रम व योजना के बारे में जानकारी देते हुए डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने, निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबंध समिति, निपुण लक्ष्य संप्राप्ति के लिए जनजागरण एवं विद्यालय संपत्तियों के रखरखाव हेतु समुदाय की सहभागिता, ऑपरेशन कायाकल्प के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला का संचालन सत्यव्रत मिश्र ने किया। इस अवसर पर अभिनव रवि बत्स, सूरज तिवारी, एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, सीमा सिंह, नृपेंद्र त्रिपाठी, महेश सिंह, अनंत प्रकाश राय, राहुल कुमार, अब्दुल गनी खान, अंबिका शुक्ल, जयनाथ सिंह, किसींजर राय, सुनील कुमार शुक्ला, जुबेर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें