फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाएं जिम्मेदार

Thu, 01 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने धनघटा तहसील में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 25 मामले उनके पास पहुंचे। उन्होंने एक-एक प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई आदि के बारे जानकारी ली। प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान एसडीएम धनघटा अरुण कुमार, सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार धनघटा हरेराम यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी नाथनगर आदि उपस्थित रहे।
इसके बाद उन्होंने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली का निरीक्षण किया। विद्यालय में दो ही अध्यापक कार्यरत हैं। स्कूल में बाउंड्रीवॉल नहीं है। इस पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बघौली का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

आरओ लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई। यहां पर अन्नप्राशन और गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही का निरीक्षण भी उन्होंने निरीक्षण किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार की मौजूदगी में उन्होंने सफाई और भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली धनघटा के निरीक्षण में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। बताया गया कि अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। एक्स-रे की व्यवस्था नगर पालिका हैंसर बाजार की ओर से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की उपलब्धता, निशुल्क दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण सहित अस्पताल में सफाई सहित इमरजेंसी सेवाओं आदि के बारे में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें