फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए कॉलेज गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे जाम करने की कोशिश कर रहे एचआरपीजी कॉलेज के छात्रों को पुलिस ने हटाया
विज्ञापन

प्राचार्य और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर माने छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने सरैया बाईपास पर हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को वहां से हटाया। प्राचार्य और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर छात्र नेता माने और आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह, उपाध्यक्ष मनीष यादव, अर्पित पांडेय, मनमोहन सिंह, आदित्य तिवारी, दुर्गेश पांडेय, मेहताब आलम, अशोक यादव, बृजेश आदि छात्र नेता कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। वहां पर नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन से छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि हर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव हो रहा है तो एचआरपीजी कॉलेज में क्यों नहीं कराया जा रहा है। छात्र हितों के लिए चुनाव कराया जाना अति आवश्यक है। चुनाव की तिथि नहीं घोषित हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद छात्र नेता सरैया बाईपास पर पहुंच गए और हाइवे जाम करने की कोशिश करने लगे। सूचना पर तत्काल सीओ रमेश कुमार, कोतवाल श्री प्रकाश यादव, एसएसआई मोतीचंद फोर्स के साथ पहुंच गए और छात्रों को हाईवे से हटाया। इसके बाद छात्र नेता प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य कक्ष तक आ गए। प्राचार्य कक्ष में सीओ रमेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की प्राचार्य डॉ रामसोच यादव के साथ बैठक हुई। जिसमें छात्रसंघ चुनाव कराए जाने पर चर्चा की गई। प्राचार्य ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही चुनाव कराए जाने को लेकर कमेटी की बैठक की जाएगी। जिसके बाद छात्र नेता माने और अपना आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें