फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लगेगा एटीएम, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में लगेगा एटीएम, प्रोजेक्टर से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

जिले का पहला डिजिटल गांव बनेगा बंडा बाजार
प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में हुआ चयन
इंद्रेश यादव
हैंसर। प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संतकबीनगर जिले का बंडा बाजार पहला डिजिटल ग्राम बनेगा। करीब पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में दूरसंचार कंपनी की तरफ से फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा ताकि ग्रामीण डिजिटल सेवाओं का फायदा उठा सकें। ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन के लिए रूपे कार्ड दिया जाएगा। मोाबइल बैंकिंग और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांव मेें एटीएम लगाने के साथ स्कूल में प्रोजेक्टर के जरिए पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम के लिए बंडा बाजार आए जिला प्रबधंक अखिलेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में गांव के लोगों को कैशलेश भुगतान, बचत करने, बैंक में खाता खुलवाने, बचत को कहां और कैसे निवेश करने, ई वालेट मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही डिजिटल इंडिया की बारीकियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें