फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धनघटा चौक पर रास्ता जाम करती डुहिया कलां गांव के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- एक घंटे तक लगा रहा जाम, आवागमन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग के लिए क्षेत्र के डुहियां कला गांव के लोगों ने शुक्रवार को धनघटा चौक पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एसओ ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। बाद में पुलिस ने तीन लोगों पर आगजनी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

डुहिया कला गांव निवासी इन्नर पुत्र छोटकुन का आरोप है कि शुक्रवार को उनके छप्पर के गोशाला में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जिससे बिस्तर, चारपाई और नकदी जलकर राख हो गया। घटना में मवेशी भी झुलस गए। इस मामले में धनघटा थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। जिससे नाराज होकर गांव के लोग धनघटा चौक पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। एक घंटे तक रास्ता जाम होने से आवामगन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे एसओ विनय पाठक ने समझा बुझाकर जाम हटवाया। एसओ ने बताया कि इस मामले में राम सुधीर यादव, आलोक कुमार और चंदन के विरुद्ध आगजनी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डुहिया कला में दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। इस मामले के निस्तारण के लिए शनिवार को तहसीलदार के साथ डुहिया कला पहुंचकर विवाद के निस्तारण करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें