फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम सेंटर के निर्माण के लिए प्रदर्शन 

Mon, 08 Jan 2018 12:13 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : amaruajala
विज्ञापन
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम पंचायत उंचहराकला में बना उप स्वास्थ्य केंद्र रख रखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को एएनएम सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से एएनएम सेंटर के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के मोहम्मद रफीक, अफसर हुसेन चौधरी, पूर्व बीडीसी इफ्तेखार अहमद, उबैदुल्लाह उर्फ जुग्गू, शमीम अहमद, अब्दुल सलाम, हिदायुतुल्लाह, अजमल, नूरूल हसन, राम गोविंद, रवि कुमार, अब्दुल हादी ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत उंचहराकला में 10 साल पहले लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का उद्देश्य था कि गांव की महिलाओं और बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण और जरूरी दवाएं समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, लेकिन मरम्मत के अभाव में केंद्र जर्जर हो चुका है। केंद्र के आसपास झाड़ियां उग गई। खिड़की दरवाजे टूट कर बेकार हो गए। पिछले कई साल से जितनी भी एएनएम तैनात हुई एक ने भी रात्रि विश्राम नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद केंद्र की दशा में सुधार नहीं हो सका है। सीएचसी अधीक्षक सेमरियावां डॉक्टर जगदीश पटेल ने कहा कि उंचहराकला गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। धन स्वीकृति होने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें