फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कनेक्शन काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन, एक घंटे मार्ग जाम

Thu, 22 Dec 2022 01:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नेवर पैड योजना के अंतर्गत बिजली काटी जा रही है, जिनका अब तक एक भी रुपये बिल के रूप में जमा नहीं हुआ है उन्हें इस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
रोड जाम करती महिलाओ को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 धनघटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेवसिया में अनुसूचित जाति बस्ती के उपभोक्ताओं ने बुधवार को विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सड़क पर उतर गए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए रामजानकी मार्ग एक घंटे तक जाम रखा। जाम में एंबुलेंस फंस गई। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल विमला देवी, सरोज देवी, चांदनी, दुर्गावती देवी, झिनका, सुभावती, बदामी देवी, राज कुमारी आदि महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामजानकी मार्ग पर प्रदर्शन किया। खेवसिया के पास बांस-बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया।

महिलाओं का कहना है कि मंगलवार को सुबह वह लोग गेहूं की सिंचाई करने खेत गई थीं। इसी समय विद्युत निगम के कर्मियों ने उनकी बस्ती की लाइन काट दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मी बिना मीटर रीडिंग के मनमाने ढंग से बिल वसूल करना चाहते हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी पौली के प्रभारी इंचार्ज रामसूरत प्रसाद और लोकेश यादव ने महिलाओं को समझा-बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया। एसडीएम ने पुलिस कर्मी के जरिए फोन पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार चौरसिया ने बताया कि नेवर पैड योजना के अंतर्गत बिजली काटी जा रही है, जिनका अब तक एक भी रुपये बिल के रूप में जमा नहीं हुआ है उन्हें इस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें